Home Crime होटल का पेमेंट किए बिना भागने लगे, कार में लटका वेटर, फिर…...

होटल का पेमेंट किए बिना भागने लगे, कार में लटका वेटर, फिर… देखें महाराष्ट्र के बीड का दंग कर देनेवाला वीडियो

19
0

बीड : महाराष्‍ट्र के बीड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बीड में सड़क किनारे के एक होटल के वेटर जब बिल मांगने गया तो उसे कार के साथ एक किलोमीटर तक घसीटते ले गए। सोशल मीडिया पर ये व‍ीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वेटर के साथ की गई ये क्रूरता का दिल दहला देने वाला नजारा दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो यूजर्स ने शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि ये मामला महाराष्‍ट्र के बीद का है। वीडियो को देख लोगों का गुस्‍सा फूंट पड़ा है और लोग कार सवार ग्राहकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।’
सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक सड़क किनारे हाईवे के होटल का दृश्‍य दिख रहा है। वीडियो में एक सफेद कार खड़ी नजर आ रही है। जिसके अचानक से पीछे के गेट से एक कस्‍टमर जल्‍दी से बैठता है और कार रिवर्स करके जैसे ही जाने लगती है तो वेटर कार का अगला गेट खोलकर कस्‍टमर्स से की डिमांड करता है।
लेकिन कार पर सवार कस्‍टमर ने बिल का भुगतान करने के बजाय उसे उसकी परवाह किए बगैर वेटर को घसीटते हुए उसे एक किलोमीटर तक ले गए।
कार‍ में घसीटता हुआ देख होटल के लोग उसके पीछे भागे लेकिन कार वेटर को तेजी से घसीटते हुए ले गई। वीडियो में वेटर कार के खुले हुए गेट को पकड़े हुए तेजी से घसीटता हुआ नजर आ रहा है।