मुंबई: इस बार जैसे गर्मी ने रिकॅार्ड तोड़ा था, ठीक वैसे ही बारिश का भी रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गुजरात, महाराष्ट् सहित कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कई सावधानियां बरतने के लिए भी लोगों का सलाह दी है. बुधवार से अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं. जिसके तहत लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ेगा. इसलिए अभी से तैयारी कर लें. ताकि किसी को बाहर निकलने की आवश्यकता न हो.
3 दिनों तक भारी बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन काफी डरावने साबित हो सकते हैं. सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश की बात करें तो कई इलाकों में भारी बारिश तथा कई इलाकों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 सितंबर को अच्छी बारिश हो सकती है वहीं 13 और 14 सितंबर को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह के मुताबिक, “उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय है. जिसके चलते भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं.





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


