Home Crime एटीएस के छापे में वसई से 5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त;...

एटीएस के छापे में वसई से 5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त; दो गिरफ्तार

35
0

मुंबई, महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते द्वारा चलाए गए एक अभियान के तहत रविवार को वसई के पेल्हारे में 5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्‍त की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस की जुहू और ठाणे इकाइयों की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.17 करोड़ रुपये मूल्य की 1,724 ग्राम हेरोइन, 2.6 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और सामग्री जब्त की गई। उन्होंने कहा कि इसे ड्रग्स की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी अलीम अख्तर (46) और छोटा नासिर (40) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति, जो जूतों में बनी एक गुप्त स्‍थान में ड्रग्स की तस्करी करता था उसकी तलाश जारी है। अख्तर और नासिर को 15 फरवरी तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है।