मुंबई : हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी शनिवार से महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह सुबह राजर्षि शाहू समाधि स्थल पर जाएंगे, इसके बाद वह कोल्हापुर का दौरा करेंगे। यहां पर वह बवाडा के भगवा चौक पर बनी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस बैठक में एक हजार से ज्यादा आमंत्रित लोग हिस्सा लेंगे, इसमें सभी धर्मावलंबियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। आज हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।
इससे पहले, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों के बाद पांच सितंबर को महाराष्ट्र के सांगली में एक सार्वजनिक रैली की थी। यहां उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोकसभा में पहले ही कह चुका हूं कि सत्ता में आने पर कांग्रेस, INDIA गठबंधन ही जाति जनगणना कराएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है?
इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले… इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


