Home Crime घाटकोपर पश्चिम में  दर्दनाक हादसा ; टेम्पो चालक ने 5 लोगों को...

घाटकोपर पश्चिम में  दर्दनाक हादसा ; टेम्पो चालक ने 5 लोगों को कुचल दिया; महिला की मौत

7
0

मुंबई : घाटकोपर पश्चिम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक टेम्पो चालक ने 5 लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 4 अन्य लोग घायल हैं। घटना तकरीबन शाम के 6:30 बजे की है। घायलों को नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबित, हादसा चालक को दौरा पड़ने की वजह से हुआ है।

टेम्पो चलाते समय चालक को अचानक दौरा पड़ा जिससे उनसे टेम्पो से अपना नियंत्रण खो दिया और पांच लोगों को टक्कर मार दी। टेम्पो की टक्कर लगते ही वहां चीख पुकार मचने लगी। लोनों ने तुरंत घायलों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फिलहाल टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।