मुंबई : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकार नेरमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले काम से जाने की अनुमति दी गई है। जिसके बाद महाराष्ट्र में भी रमजान के पाक महीने में तीन घंटे का ब्रेक काम में दिए जाने की मांग उठी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार रमजान के महीने में कर्मचारियों को तीन घंटे का ब्रेक देगा?
दरअसल, रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों के लिए तेलंगाना और आंग्र प्रदेश जैसे राज्यों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के बीच, सपा विधायक अबू आज़मी ने महाराष्ट्र सरकार से भी ऐसी की सुविधा महाराष्ट्र में रमजान के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों के लिए की है।
अबू आज़मी ने प्रस्ताव दिया है कि देवेंद्र फडणवीस प्रशासन को अपने कर्मचारियों को रमजान के पवित्र महीने के दौरान तीन घंटे का ब्रेक देना चाहिए। एबीपी को दिए इंटरव्यू में सपा विधायक अबू आजमी ने कहा “मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करता हूं कि वे तेलंगाना सरकार की ओर से हमें 3 घंटे का ब्रेक दें। बजट सत्र भी शुरू होने वाला है। हमें रमजान के दौरान 3 घंटे का ब्रेक दें।”
क्या सरकार देंगी ये ये छूट? हालांकि अभी तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस डिमांड पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाद अगर सरकार इस पर विचार भी करती है तो ये तो तय माना जा रहा है कि ये ब्रेक 3 घंटे का तो नहीं होगा। क्योंकि ये लंबी अवधि है। लाउडस्पीकर विवाद पर क्या बोले आज़मी सपा नेता ने लाउडस्पीकर विवाद पर भाजपा नेता किरीट सोमैया के बयानों पर आजमी ने कहा “किरीट सोमैया जिस जगह लाउडस्पीकर के बारे में तर्क दे रहे हैं, वहां हवाई जहाज के उड़ने जैसी तेज आवाज आती है, आप इसे बंद क्यों नहीं करवाते? आजमी ने कहा ” मैं भी इस बात से सहमत हूं कि अगर मस्जिद में एक से ज्यादा स्पीकर हैं, तो उस पर कोई कार्रवाई करना ठीक नहीं है।”





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


