मुंबई : मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से शिवसेना भवन के बाहर पोस्टर लगाकर विरोध जाहिर किया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा ने यह पोस्टर शिव जयंती के मौके पर 100 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर लगाई गई पाबंदी के लिए जताया है। हालांकि इन पोस्टर्स को अब धीरे-धीरे हटा दिया गया है। महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार मराठा क्रांति मोर्चा विरोध प्रदर्शन को देखते हुए क्या कदम उठाती है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की आगामी 19 फरवरी को होने वाली जयंती के मौके पर 100 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति सरकार ने दी है। हालांकि पहले यह अनुमति सिर्फ 10 लोगों के लिए थी। इसी बात से नाराज मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने शिवसेना भवन के सामने यह पोस्टर लगाए थे। उन्होंने पोस्टर के जरिए यह सवाल भी किया है कि जब स्वर्गीय बाल ठाकरे की जयंती के मौके पर जुटी भीड़ के लिए कोई नियम कानून नहीं थे। तो फिर शिवाजी महाराज की जयंती के लिए क्यों प्रतिबंध लगाया जा रहा है? क्या बाल ठाकरे की जयंती में जुटी भीड़ से कोरोना नहीं फैला था?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को मनाने पर लगाए गए प्रतिबंध पर बीजेपी (BJP) ने सख्त नाराजगी जताई है। बीजेपी नेता राम कदम ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर लगाए गए तमाम प्रतिबंधों को हटाने का हटाने की मांग की थी। वहीं बीजेपी ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार इन प्रतिबंधों को नहीं हटाती है तो बीजेपी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 1


