Home Crime सबसे बड़े तेल माफिया सद्रुद्दीन खान पर जानलेवा हमला; आरोपी की तलाश...

सबसे बड़े तेल माफिया सद्रुद्दीन खान पर जानलेवा हमला; आरोपी की तलाश जारी

10
0

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में व्यक्ति सद्रुद्दीन खान पर जानलेवा हमला हुआ था, उस पर कई केस दर्ज हैं। पीड़ित कंस्ट्रक्शन लाइन में भी कार्यरत है। इस फायरिंग में सद्रुद्दीन खान की जान बाल-बाल बच गई। वो नजदीकी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है, जहां दो अज्ञात टू व्हीलर सवारों ने सद्रुद्दीन खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सद्रुद्दीन खान अपनी लग्जरी कार में बैठकर नवी मुंबई स्थित अपने घर लौट रहे थे। वो कार की अगली सीट पर बैठे थे, तभी स्कूटी सवार हमलावरों ने नजदीक से गोली चला दी। फिलहाल सद्रुद्दीन खान की हालत स्थिर है।
घटना रात करीब 10 बजे हुई। नवी मुंबई निवासी सदरुद्दीन खान सायन पनवेल मार्ग पर जा रहे थे, तभी उनकी कार डायमंड गार्डन के सिग्नल पर रुकी। जब कार रोकी गई तो दो लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमलावर फायरिंग कर भाग निकले। सदरुद्दीन खान की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है।सबसे बड़े तेल माफिया सद्रुद्दीन खान पर जानलेवा हमला; आरोपी की तलाश जारी
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में व्यक्ति सद्रुद्दीन खान पर जानलेवा हमला हुआ था, उस पर कई केस दर्ज हैं। पीड़ित कंस्ट्रक्शन लाइन में भी कार्यरत है। इस फायरिंग में सद्रुद्दीन खान की जान बाल-बाल बच गई। वो नजदीकी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है, जहां दो अज्ञात टू व्हीलर सवारों ने सद्रुद्दीन खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सद्रुद्दीन खान अपनी लग्जरी कार में बैठकर नवी मुंबई स्थित अपने घर लौट रहे थे। वो कार की अगली सीट पर बैठे थे, तभी स्कूटी सवार हमलावरों ने नजदीक से गोली चला दी। फिलहाल सद्रुद्दीन खान की हालत स्थिर है।
घटना रात करीब 10 बजे हुई। नवी मुंबई निवासी सदरुद्दीन खान सायन पनवेल मार्ग पर जा रहे थे, तभी उनकी कार डायमंड गार्डन के सिग्नल पर रुकी। जब कार रोकी गई तो दो लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमलावर फायरिंग कर भाग निकले। सदरुद्दीन खान की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है।