Home Crime एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में वाइट हाउस बार में कानून को...

एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में वाइट हाउस बार में कानून को दिखाया जा रहा ठेंगा; रात भर चल रही है अवैध गैरकानूनी गतिविधियां

105
0

मुंबई: वाइट हाउस (999) नाम का बीयर बार कानून के सभी नियम को ठेंगा दिखाते हुए एम आई डी सी अंधेरी ईस्ट पुलिस स्टेशन की हद में बेखौफ होकर पूरी रात चलाया जा रहा है। बीयर बार संचालकों को किसी का कोई भय नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बीयर बार में कई तरह से कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है जिसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। इस जगह पर तय समय सीमा के अलावा शराब और शबाब का लुत्फ उठाते हुए कभी भी देखा जा सकता है। सरकारी गाइडलाइन का कोई पालन यहां होता नहीं दिखता जैसे उससे संचालकों को कोई फरक ही नहीं पड़ता। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारियों की सूचना पर ये बार संचालक करवाई से बच जाते है। यही कारण है कि इन्हे फरक नहीं पड़ता।
हाल ही में अंधेरी के नाईट लवर बीयर बार पर कारवाई हुई जिसमें कई सीनियर ऑफिसर सस्पेंड कर दिए गए और कई का तबादला हो गया। फिर भी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में वाइट हाउस बार पर कोई कारवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है की अगर कोई अप्रिय घटना घटी तो जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन होगा।