मुंबई : महाराष्ट्र में छिड़े भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे का खौफ सामने आया है। मीरा रोड, पालघर, मुंबई लोकल ट्रेन, विक्रोली और घाटकोपर में भाषा विवाद सामने आने के बाद गुजराती बोर्ड को मराठी में करने का मामला सामने आया है। गुजरात बीजेपी में बीजेपी के विधायक वीरेंद्र बहादुर सिंह जाडेजा को मनसे के कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि वे अपने ऑफिस के बोर्ड मराठी में कर लें। बीजेपी विधायक ने मुंबई स्थित अपने दफ्तर के ऑफिस का बोर्ड अब गुजराती भाषा से मराठी में कर लिया है। वीरेंद्र बहादुर सिंह गुजरात के कच्छ जिले की रापर विधानसभा से विधायक हैं।
गुजराती में था पूरा बोर्ड
मुंबई में हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच मनसे कार्यकर्ताओं ने जब नवी मुंबई में गुजराती भाषा में बोर्ड देखा था तो उन्होंने बोर्ड को मराठी में कर लेने की चेतावनी दी थी। गुजरात बीजेपी विधायक ने सीवुड्स के सेक्टर 42 में जनसंपर्क कार्यालय खोला हुआ है। सीवुड्स में मनसे की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद गुजराती साइनबोर्ड को मराठी में बदल दिया गया। बोर्ड को बदलने पर विधायक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है।
क्षत्रिय समाज के अग्रणी हैं विधायक
कच्छ के रापर से विधायक वीरेंद्र बहादुर सिंह जाडेजा कच्छ राजपूत क्षत्रिय सभा के भी प्रमुख हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा गैर मराठी भाषाओं को टारगेट किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। मीरा भाईंदर की सभा में राज ठाकरे ने ऐलान किया था कि अगर राज्य में जबरदस्ती हिंदी थोपी गई तो वह स्कूल बंद करा देंगे, हालांकि भाषा के नाम पर लोगों में नफरत फैलाने के लिए राज ठाकरे के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस से शिकायत हुई है। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 112
Users This Year : 2894
Total Users : 64101
Views Today : 3
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 77
Views Last 30 days : 377
Views This Month : 146
Views This Year : 3461
Total views : 99484
Who's Online : 0


