मुंबई : मौलाना आजाद रोड पर भायखला पश्चिम स्थित मदनपुरा पोस्ट ऑफिस इमारत सोमवार को पूरी तरह ढह गई। म्हाडा की यह इमारत पहले से जर्जर घोषित की गई थी और इमारत को खाली करा दिया गया था। जिससे ईमारत गिरने की घटना के बावजूद किसी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11, 30 बजे पोस्ट ऑफिस नामक तीन मंजिला इमारत टॉस के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत एक कुछ हिस्सा रविवार को ही गिरा था जिसके चलते म्हाडा ने पूरी इमारत को राइवर को खाली करा दिया था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार सुबह इमारत का पहला और तीसरा माला का पिछला हिस्सा गिर गया, और उसके कुछ ही समय बाद पूरी इमारत ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, म्हाडा के कर्मचारी और संबंधित वॉर्ड के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। म्हाडा का स्टाफ घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। इमारत के गिरे मलवे को हटाने का काम म्हाडा द्वारा किया जा रहा था।





Users Today : 55
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 441
Users Last 30 days : 918
Users This Month : 402
Users This Year : 9352
Total Users : 70559
Views Today : 66
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 550
Views This Year : 10587
Total views : 106610
Who's Online : 2


