मुंबई : घाटकोपर इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। नारायण नगर क्षेत्र में खेल रही 3 साल की बच्ची टेंपो की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टेंपो के चालक में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
घर के बाहर खेल रही बच्ची टेंपो के नीचे आई
पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते शनिवार की है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में नारायण नगर के पास एक 3 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक टेंपो का अगला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी और टेंपो गुजरते वक्त उस पर चढ़ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग भावुक और गुस्से में हैं।
मामले में मृतक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद टेंपो के चालक में पुलिस के पास सरेंडर कर दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


