मुंबई : अकासा की फ्लाइट देरी से पहुंचने पर यात्रियों नेनाराजगी जताई। पांच घंटे देर होने के कारण लोगों ने हंगामा भी किया। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अकासा एयर मुंबई का विमान अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से वाराणसी पहुंचा। विमान के देरी होने के चलते यात्रियों ने एयरलाइंस के प्रति नाराजगी जाहिर करते जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार अकासा एयर का विमान क्यूपी 1327 मुंबई हवाई अड्डे से अपने निर्धारित समय पांच घंटे की देर से रात 12:25 बजे 191 यात्रियों को लेकर निकला, जो रात 2:18 बजे वाराणसी पहुंचा। यही विमान वाराणसी हवाई अड्डे से क्यूपी 1328 बनकर वापस रात 3:15 बजे 180 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरा।
मुंबई के विमान के देरी होने के चलते यात्रियों ने टर्मिनल भवन में बैठकर रात गुजारी। जिसके चलते एयरलाइन्स के प्रति नारजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया। एयरलाइन्स के अधिकारीयों ने बताया की ऑपरेशनल कारणों से मुंबई से वाराणसी आने वाला विमान अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देर से वाराणसी पंहुचा।





Users Today : 5
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 391
Users Last 30 days : 868
Users This Month : 352
Users This Year : 9302
Total Users : 70509
Views Today : 5
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 544
Views Last 30 days : 1130
Views This Month : 489
Views This Year : 10526
Total views : 106549
Who's Online : 0


