नागपुर : महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी सोमवार यानी आज से ‘नफरत की राजनीति’ के खिलाफ ‘संविधान सत्याग्रह पदयात्रा’ शुरू करेंगे। यह पदयात्रा नागपुर स्थित दीक्षाभूमि से शुरू की जाएगी और दो अक्तूबर को वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में समाप्त होगी। संविधान सत्याग्रह पदयात्रा के तहत रविवार को नागपुर में एक मशाल मार्च निकाला गया, जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल भी शामिल हुए। इससे पहले, गांधी ने कहा था कि यह यात्रा इस बात पर जोर देगी कि देश में महात्मा गांधी और संविधान की आवाजें जिंदा हैं। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 2 अक्तूबर को अपना स्थापना दिवस और शताब्दी वर्ष समारोह भी मनाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह यात्रा नफरत की राजनीति के खिलाफ होगी। हम एकता और शांति का संदेश लेकर चलेंगे।’





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


