मुंबई : मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां घर लेना या किराए पर रहना किसी चुनौती से कम नहीं होता. शहर में प्रॉपर्टी की कीमतें इतनी ज्यादा हैं कि अक्सर लोग छोटे से फ्लैट के लिए भी भारी किराया चुकाने को मजबूर होते हैं. खासकर साउथ मुंबई और सेंट्रल मुंबई के इलाकों में किराया आम लोगों की पहुंच से काफी दूर माना जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने किराए के घर का टूर दिखाते नजर आए. इस घर का किराया जान आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
मुंबई में 1 लाख रुपये किराए वाला फ्लैट
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आर्या कोठारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने किराए के घर का टूर कराते दिखाई दिए. यह फ्लैट मुंबई के पॉश इलाके परेल में स्थित है. वीडियो की शुरुआत में ही उनसे पूछा गया कि वे इस घर के लिए कितना किराया देते हैं. इस पर उन्होंने बताया कि वे हर महीने करीब 1 लाख रुपये किराया देते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस किराए में मेंटेनेंस चार्ज भी शामिल है.
700 स्क्वायर फीट का 2बीएचके फ्लैट
वीडियो में दिखाया गया फ्लैट करीब 700 स्क्वायर फीट का है. घर में दो बेडरूम, एक लिविंग रूम और बाकी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं. फ्लैट का मास्टर बेडरूम थोड़ा बड़ा बताया गया, जबकि दूसरा कमरा थोड़ा छोटा है. घर का लिविंग रूम काफी साफ-सुथरा और आरामदायक नजर आता है. दोनों रूममेट्स ने बताया कि वे अपना ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं. कभी यहां बैठकर बातें करते हैं, तो कभी अपने करियर और भविष्य को लेकर चर्चा करते हैं.
खिड़की से दिखता है प्लेन का शानदार नजारा
फ्लैट के टूर के दौरान उन्होंने खिड़की से दिखने वाला नजारा भी दिखाया. दूर आसमान में प्लेन उड़ते और उतरते नजर आते हैं. दोनों इंजीनियरों ने बताया कि प्लेन को उड़ते और लैंड करते देखना उन्हें बहुत पसंद है. उनका कहना है कि काम के बाद जब वे घर आते हैं तो यह नजारा उन्हें काफी सुकून देता है.
दोनों रूममेट्स हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर
घर में रहने वाले दोनों युवक पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई जैसे शहर में काम के बेहतर अवसर मिलते हैं, इसलिए उन्होंने यहां रहने का फैसला किया. हालांकि उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि मुंबई में दूरी इतनी ज्यादा है कि रिश्ते निभाना भी मुश्किल हो जाता है. खासकर अगर किसी का पार्टनर शहर के दूसरे इलाके, जैसे बांद्रा में रहता हो तो मिलना-जुलना चुनौती बन सकता है.
यूजर्स बोले, हम अभी भी घर वालों से लेते हैं समोसे के पैसे
वीडियो को आर्या कोठारी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…23 साल की लड़की 1 लाख का रेंट पे कर रही हैं. एक और यूजर ने लिखा…इस उम्र में हम समोसे के पैसे भी घर वालों से लेते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कम से कम 3 लाख रुपये तो सैलरी आती ही होगी इनकी.





Users Today : 5
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 391
Users Last 30 days : 868
Users This Month : 352
Users This Year : 9302
Total Users : 70509
Views Today : 5
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 544
Views Last 30 days : 1130
Views This Month : 489
Views This Year : 10526
Total views : 106549
Who's Online : 0


