मुंबई : वित्त वर्ष 2025-26 मेंपश्चिमी रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाएं और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि समयपालन (पंक्चुअलिटी) के मामले में वेस्टर्न रेलवे ने 2025 में 96 प्रतिशत का रिकॉर्ड हासिल किया, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के सभी जोनों में सबसे अधिक बताई जा रही है।
महाप्रबंधक ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण, स्वच्छता और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया। इसके अलावा, सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आई है और यात्रियों का भरोसा बढ़ा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत नई परियोजनाओं को गति दी गई, ट्रैक सुधार और ट्रेन संचालन में तकनीकी उन्नयन पर जोर दिया गया। इससे ट्रेनों की गति और समयबद्धता दोनों में सुधार हुआ है। प्रदीप कुमार ने कहा कि यह उपलब्धियां टीमवर्क और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वेस्टर्न रेलवे और बेहतर प्रदर्शन करते हुए यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


