Home Entertainment मुंबई : पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में रिसीव कराया नाेटिस

मुंबई : पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में रिसीव कराया नाेटिस

104
0

सिने स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आमहत्या मामले में वादी अधिवक्ता सुधीर ओझा ने 7 सिने स्टाेर के नाम का नाेटिस पुलिस कमिश्नर मुंबई के कार्यालय काे रिसीव कराया। इससे पहले सभी सिने स्टार काे उनके आवासीय पते पर मुजफ्फरपुर से डाक से भेजा गया था। दूसरी प्रति पुलिस कमिश्नर के माध्यम से देनी थी। साथ ही सभी के आवास पर भी नाेटिस रिसीव कराया गया है।

अधिवक्ता ओझा ने बताया, करण जाैहर, आदित्य चाेपड़ा, साजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, एकता कपूर व दिनेश विजायन का नाेटिस मुजफ्फरपुर काेर्ट से रिसीव कर मुंबई में लाया और पुलिस कमिशनर मुंबई के कार्यालय के अलावा आराेपिताें के आवासीय पते पर भी रिसीव करा दिया। अगली तिथि पर काेर्ट में सभी आराेपिताें काे खुद या वकील के माध्यम से पक्ष रखना है।