मुंबई : मुंबई में 22 साल की युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है. मुंबई पुलिस के अनुसार युवती ने तीन युवकों पर शहर के एक होटल में एंगेजमेंट पार्टी में बुलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. घटना 8 नवंबर की बताई जा रही है. युवती के अनुसार उसके साथ गैंगरेप की यह घटना अंधेरी-कुर्ला रोड पर स्थित एक होटल में हुई थी. पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर ली है. तीनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं.
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे और दो अन्य महिलाओं को पार्टी में बुलाया गया था. जब पार्टी से सारे महमान चले गए उस दौरान उसके साथ तीनों लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया. तीनों आरोपियों की पहचान 28 साल के अविनाश पेंगेकर, 27 साल के शिशिर और 25 साल के तेजस के रूप में हुई है. बताया गया है कि अविनाश ने ही अपनी एंगेजमेंट की पार्टी में युवती को बुलाया था.
युवती ने शिकायत में कहा है कि उसे पार्टी में जबरन शराब पिलाई गई. इसके बाद जब दो अन्य महिलाओं चली गईं. उसके बाद तीनों आरोपी उसके पास आए और उसका गैंगरेप किया. युवती ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था. लेकिन शनिवार को उसने अपने परिवार को इस बारे में पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


