मुंबई : महाराष्ट्र में अभी तक सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले हैं. राज्य में 17 लाख 63 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में भी सबसे ज्यादा मामले आए दिन मुंबई में देखने को मिल रहे हैं. जिसके कारण बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आने वाले स्कूल इस साल नहीं खुलेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने स्थानीय प्रशासन के साथ स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय को अभी रोक दिया है.
देशभर में कोरोना संक्रमण का तेजी से फैलता जाल 90 लाख के आंकड़े को पार कर गया है. देश में अब तक 90 लाख 4 हजार 365 लोग संक्रमित पाए गए हैं. वहीं दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जयपुर और इंदौर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा. इन शहरों में कोरोना का संक्रमण अपनी तीसरी स्टेज में पहुंचता दिख रहा है. जिसके कारण आज से इन शहरों में कोरोना वायरस के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं.
पहले की तुलना में देशभर में भले ही कोरोना संक्रमण की तेजी से फैलने की गति में कम हुई है. जिसके कारण लंबे समय के बाद देशभर में कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 5 लाख के आंकड़े के नीचे पहुंची है. वहीं दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जयपुर और इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखने को मिल रहा है. जिसके कारण नाइट कर्फ्यू, धारा 144 और मास्क नहीं पहनने पर चालान काटने के नए नियमों को फिर से लगाया गया है.





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


