मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को नए साल की पूर्व संध्या पर बांद्रा के निर्मल नगर इलाके से तमाम हथियारों के साथ एक कारबाइन भी जब्त की है। मुंबई में कारबाइन जब्ती का पिछले कई साल में यह पहला मामला है। इस केस में 21 साल के प्रवीण उर्फ प्रहलाद बोरडे को गिरफ्तार किया गया है। निर्मल नगर कई अंडरवर्ल्ड सरगनाओं का अतीत में गढ़ भी रहा है।
डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का काम मूल रूप से मुंबई में हथियार की डिलिवरी करना है। वह मध्य प्रदेश के छत्रीपाडा का मूल निवासी है। ऐसा अंदेशा है कि वह वहीं से कारबाइन और अन्य हथियार मुंबई लाया। दरअसल, क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 के सीनियर इंस्पेक्टर संजीव गावडे और महेश तोगरवाड को प्रहलाद बोरडे के पास हथियार होने की टिप मिली थी। इस सूचना के बाद बांद्रा टर्मिनल ब्रिज के पास एक झोपड़ी में गुरुवार छापा मारा गया और फिर वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से एक कारबाइन, तीन पिस्टल, पांच मैगजीन के अलावा 15 कारतूस जब्त किए गए। यही नहीं, जांच टीम ने उसके पास से 3 लाख 75 हजार कैश भी जब्त किया है। अमूमन हथियार जब्ती का केस लोकल पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया जाता है, पर इस केस का इन्वेस्टिगेशन मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने पास ही रखा है। क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड सरगना की शिनाख्त भी कर ली है, जिसने यह हथियार मुंबई में मंगवाए थे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


