Home Maharashtra विरार पुलिस ने मांजा मामले में दो के खिलाफ किया मामला दर्ज

विरार पुलिस ने मांजा मामले में दो के खिलाफ किया मामला दर्ज

162
0

विरार : विरार पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर (नाईलोन) मांजा की विक्री करने वालों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर हजारों रुपये का माल जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को सावंत अगरबत्ती पूजा भंडार, नित्यानंद नगर, कोपरी स्थित आरोपी सचिन चंद्रकांत सावंत (40) व श्रीगणेश पूजा भंडार, नित्यानंद नगर स्थित के खिलाफ (नाईलोन) मांजा की विक्री करने के मामले में कार्रवाई विरार पुलिस ने की है। इनके पास से पुलिस ने 4100 रुपये का माल बरामद किया है। दोनों के ऊपर पुलिस ने धारा 188 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।