मुंबई : नागपाड़ा पुलिस के अंतर्गत रहनेवाली ८२ वर्षीय एक बुजुर्ग मां ने अपनी बेटी और पोती के सुखमय जीवन के लिए ढोंगी मौलाना के चक्कर में फंसकर ४० लाख रुपए गवां दिए। मां, अपने जीते-जी बेटी की तकलीफों को दूर करना चाहती थी और अपनी पोती की शादी कराना चाहती थी। इसी का फायदा उठाकर एक मौलाना ने पैसों की बारिश कराने का झांसा दिया और लाचार मां के पैसे लेकर नौ दो ग्यारह हो गया।
नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जुबेदा शेख (८२) (बदला हुआ नाम) के पति का वर्ष २००२ में देहांत हो गया है। वह अपनी २८ वर्षीय पोती के साथ नागपाड़ा पुलिस अंतर्गत क्लेयर रोड के पास रहती है। ३० साल से परिचित एक मौलाना ने जून २०१९ में जुबेदा की मुलाकात हनीफ शेख नामक व्यक्ति से करवाई और कहा कि हनीफ के पास अनोखी शक्तियां हैं। हनीफ उसकी समस्याओं का अंत कर सकता है। उसके कहने पर जुबेदा ने हनीफ पर भरोसा कर लिया और हनीफ को अपने घर बुलाया।
एक दिन हनीफ, एक अन्य मौलाना को जुबेदा के घर ले आया और कहा कि इनके पास अनोखी शक्ति होने की वजह से यह पैसों की बारिश करवा सकते हैं। वह घर के एक कमरे में नमाज पढ़ने गया जबकि हनीफ और जुबेदा को अंदर आने से मना किया। कुछ देर बाद उसने दरवाजा खोला और जुबेदा को अंदर आने के लिए कहा। जैसे ही वह अंदर गई तो उसने देखा कि कमरे के ऊपर से पैसे गिर रहे हैं। मौलाना ने झटपट सारे पैसे बटोर लिए और उसे कमरे के ड्रावर में रख दिया। उसने जुबेदा को तब तक पैसों को हाथ लगाने से मना किया जब तक उसकी समस्या हल नहीं हो जातीं। इधर हनीफ तरह-तरह की धार्मिक बातें कर जुबेदा से पैसे और जेवर ऐंठता रहा। पैसे खत्म होने पर जुबेदा ने अपने शादीशुदा बेटी से ५ लाख रुपए की मांग की तब बेटी और दामाद ने पैसे मांगने का कारण पूछा। जुबेदा ने उन्हें सारी बात बताई। जब दोनों ने जुबेदा के घर आकर ड्रावर में रखे पैसे चेक किए तो वह नकली थे। ठगे जाने का एहसास होने पर जुबेदा ने नागपाड़ा पुलिस का रुख कर मामला दर्ज कराया। घटना की जांच जारी है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 351
Users Last 30 days : 840
Users This Month : 298
Users This Year : 9248
Total Users : 70455
Views Today : 9
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 485
Views Last 30 days : 1089
Views This Month : 412
Views This Year : 10449
Total views : 106472
Who's Online : 0


