मुंबई : सोशल मीडिया पर ठगों का गिरोह सक्रिय हो गया है। समय के साथ-साथ ठग ठगी की नई तकनीक का ईजाद कर रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में ठगों ने सोशल मीडिया पर पैसे ऐंठने के नए तरीके का ईजाद किया है। दरअसल ठग फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला का प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाते हैं, इसके बाद उनका नंबर लेकर न्यूड (अश्लील) वीडियो कॉल करते हैं और पीड़ित युवकों का वीडियो बनाकर फिरौती की मांग करते हैं। फिरौती की रकम न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हैं।
हाल ही में मरीन ड्राइव पुलिस के सामने एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक जीएसटी अधिकारी को फेसबुक के माध्यम से एक अनजान महिला ने मैसेज किया। मैसेज देखने के बाद अधिकारी ने भी महिला को मैसेज का जवाब देना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ती चली गई। एक दिन मौका देखकर महिला ने अधिकारी का फोन नंबर मांग लिया और इसके बाद दोनों व्हॉट्सऐप पर चैट करने लगे। कुछ दिन पहले महिला ने व्हॉट्सऐप पर अधिकारी को मैसेज किया कि क्या वह प्रâी है? इसके बाद उसने अधिकारी को अश्लील वीडियो कॉल करने की बात कही। इस पर अधिकारी झटपट तैयार हो गया। महिला ने वीडियो कॉल पर अधिकारी को अपने सारे कपड़े उतारने के लिए कहा और उसने कपड़े उतार दिए। महिला ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अधिकारी का वीडियो बना लिया और कॉल कट कर दिया।
कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर उसका न्यूड वीडियो और स्क्रीनशॉटवाले फोटो एक अनजान नंबर से भेजा गया और ५ लाख रुपए की मांग की गई। पैसे न देने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी गई। धोखाधड़ी का एहसास होने पर अधिकारी ने एक भी पैसा उसे नहीं दिया और पुलिस का रुख कर मामला दर्ज कराया। ठीक इसी प्रकार का मामला अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के तहत देखने को मिला, जहां एक निजी कंपनी में काम करनेवाले युवक का वीडियो बनाकर उससे पैसे ऐंठने की बात कही गई थी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


