मुंबई : दिल्ली में हुई किसानों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, ‘अगर यह दूसरे राज्य में हुआ होता तो उसका इस्तीफा मांगा जाता। दिल्ली में जो कानून व्यवस्था खराब हुई है, उसके लिए किसका इस्तीफा मांगेंगे? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा क्या यहाँ भी सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे या जो बाइडेन का इस्तीफा मांगेंगे? जिस दिन पूरी दुनिया के सामने हमारी शक्ति का प्रदर्शन होता है। जिस दिन पूरे विश्व के सामने हमारी शक्ति प्रदर्शन होता है। जिस दिन हमारी सेना अपना शौर्य दिखाती है। उस गणतंत्र दिवस के दोपहर के बाद जो तस्वीर दुनिया ने देखी है। यह ना सरकार को शोभा देता है और ना ही प्रदर्शनकारियों को शोभा देता है।
संजय राउत ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद गिरी थी। तब भी इंटेलिजेंस फेलियर था और आज भी जो कुछ हुआ है वह इसी की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हमें संविधान मिला उसी दिन उसकी धज्जियां उड़ाई गईं। इससे ज्यादा पीड़ादायक बात और कुछ नहीं हो सकती है। जिन बातों के लिए किसान नेताओं ने सरकार को आश्वस्त किया था। उसके बाद भी वही हुआ इसकी जिम्मेदारी दोनों तरफ की है। किसानों की भावनाएं समझ कर अगर सरकार तीनों कृषि कानून रद्द कर देती तो आज यह काला दिन नहीं होता।
राउत ने कहा कि अब तक किसान आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था 2 महीने से चल रही शांति का की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही थी। लेकिन आज किसानों के सब्र का बांध टूट गया। स्वर्गीय बालासाहेब कहते थे कि व्यक्ति के लिए कानून बनाया जाता है। अगर वह उस कानून से खुश नहीं तो उसका कोई फायदा नहीं। लाल किले पर जो भी हुआ है उसकी शिवसेना निंदा करती है। राउत ने कहा कि ऐसे समय में हम सरकार का साथ देंगे और उनसे अपील करेंगे कि वे जल्द से जल्द हालात को नियंत्रण में लाएं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


