Home Crime अब जिस्मफरोशी भी हाईटेक!

अब जिस्मफरोशी भी हाईटेक!

258
0

वेबसाइट पर होती थी ग्राहकों की बुकिंग, पॉश होटल में छापेमारी से खुला राज

मुंबई : रेड लाइट एरिया में चलनेवाले जिस्मफरोशी के धंधे अब गुजरे जमाने की बात हो चुके हैं। अब जिस्मफरोशी भी हाईटेक हो चुकी है। इसके सौदागर भी स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि पर इंटरनेट व आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वेबसाइट पर ग्राहक तलाशते हैं। उन्हें गरीबी के कारण जिस्मफरोशी करने को मजबूर लड़कियों, महिलाओं की तस्वीरें दिखाते हैं और ग्राहकों को बुक करके पॉश होटलों में अय्याशी कराते हैं। इसका खुलासा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की यूनिट-४ द्वारा की गई छापामारी में हुआ है।
बता दें कि यूनिट-४ के अधिकारियों को वेबसाइट के जरिए जिस्मफरोशी करानेवाले गिरोह की जानकारी मिली थी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत के नेतृत्व में यूनिट-४ की टीम ने एक फर्जी ग्राहक के मार्फत वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर दलालों से संपर्क किया। फोन पर बात-चीत के आधार पर दलालों ने पुलिस द्वारा प्रायोजित फर्जी ग्राहक को अंधेरी-पूर्व के पवई क्षेत्र स्थित रॉयल ऑर्बिट होटल के रूम नंबर १०५ में बुलाया। फर्जी ग्राहक के मार्फत यूनिट-४ की टीम ने जाल बिछाया और फिर तथाकथित होटल में छापामारी कर मूल रूप से झारखंड के रहनेवाले उपेंद्र कुमार यादव एवं अशोक कुमार यादव नामक दो दलालों को दबोच लिया। टीम ने इस छापेमारी में ३ युवतियों को दलालों के चुंगल से मुक्त कराया है।