Home Crime भिवंडी में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार,...

भिवंडी में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, पांच महिलाओं को बचाया गया

64
0

ठाणे : भिवंडी में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पांच महिलाओं को बचाया गया है। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के एक होटल में छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई। जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 और 11 फरवरी की दरमियानी रात एक होटल में छापा मारा। कुछ पुलिस कर्मी वहां ग्राहक बनकर गए और इसके बाद वहां देह व्यापार गिरोह चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।’ वहां से पांच महिलाओं को बचाया भी गया। अधिकारी ने बताया कि डेविड इनास लोबो (41), महेश रामधानी यादव (52) और योगेश्वर कुमार यादव (24) को गिरफ्तार किया गया है।