औरंगाबाद : महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। संभाजीनगर (औरंगाबाद) में कोरोना के केस में वृद्धि होने की वजह से वीकेंड पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी।
राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 11 मार्च से 4 अप्रैल तक बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात के समय प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसका समय रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक होगा। वहीं, वीकेंड पर पूरी तरह से लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र में पिछले दिनों अमरावती, अकोला, अकोट और मुरजितापुर में लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया था। वहीं, मुंबई में कई तरह की सख्ती को लागू किया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर कहा था कि वह इसे थोपना नहीं चाहते, मजबूरी भी कोई चीज है। उन्होंने कहा था कि आठ से 15 दिनों में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। तब तक, राज्य में किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक सभा को प्रतिबंधित करने के अलावा कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।
उधर, राज्य में सिर्फ 6 दिनों के भीतर राज्य में 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों में कुल 11,141 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं 6,013 लोग इससे ठीक हुए और 38 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई है। पिछले लगभग पांच महीनों में यह पहली बार है, जब महाराष्ट्र में एक दिन में 11,000 से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


