Home Maharashtra देवेंद्र फडणवीस- अस्पतालों का क्यों नहीं हुआ फायर ऑडिट, कब जागेगी सरकार?

देवेंद्र फडणवीस- अस्पतालों का क्यों नहीं हुआ फायर ऑडिट, कब जागेगी सरकार?

179
0

मुंबई : देवेंद्र फडणवीस ने मांग की है कि घटना की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं, उनपर एक्शन लेना चाहिए. मुख्यमंत्री को इस मामले की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी.
आपको बता दें कि मुंबई के भांडुप में बने एक कोविड अस्पताल में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई थी. शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी घटनास्थल का दौरा किया था और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया.
महाराष्ट्र में हाल ही में सामने आए फोन टेपिंग के मामले को लेकर भी देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार को घेरा. बीजेपी नेता ने कहा कि ये रिपोर्ट ऐसा लगता है कि सरकार के किसी मंत्री ने तैयार की है.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि टेलीग्राफ एक्ट में साफ तौर पर कहा कि कोई भी गुनाह होगा उसकी जानकारी हो तो ये काम किया जा सकता है. बीजेपी नेता बोले कि ये जो रिपोर्ट है इसमें कहा गया कि रिपोर्ट खुलने से कई अधिकारियों पर एक्शन हुआ. अगर जरूरत पड़ती है, तो हम कोर्ट में भी अपनी बात रखेंगे.