मुंबई : हर साल होली के मौके पर कुछ संवेदनशील इलाकों से गुजरनेवाली ट्रेनों पर पानी से भरे गुब्बारे, बोतल या पत्थर फेंकने की घटनाओं ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। रेलवे में होली पर हुड़दंगबाजी की ज्यादातर घटनाएं मध्य रेलवे पर होती हैं। हार्बर लाइन पर गोवंडी, मानखुर्द और शिवड़ी जबकि ट्रांस हार्बर पर रबाले, घणसोली, कोपरखैराने और तुर्भे जबकि मेनलाइन पर कुर्ला और पारसिक टनल का इलाका ये स्पॉट संवेदनशील है। इन जगहों पर विशेषकर आरपीएफ की पैनी नजर रहेगी।
मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ और कमर्शियल के लोगों को मिलाकर एक टीम बनाई गई है, जो अगले कुछ दिनों तक ट्रेनों में तैनात रहेगी। ये टीम कोच में गेट के पास खड़े लोगों को चेताएगी। इसके अलावा कई बार हुड़दंगी ट्रेनों में स्टंटबाजी करते हैं तो इस तरह के लोगों पर भी नजर रहेगी। कोरोना के चलते यात्रा का तरीका भी बदला है, टीम मास्क न पहननेवाले लोगों पर भी कार्रवाई कर सकती है। लेट नाइट चलनेवाली ट्रेनों में कई बार शराब सेवन की भी शिकायतें मिलती हैं, टीम की नजर ऐसे लोगों पर भी रहेगी।
मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का पैâसला लिया है लेकिन होली या मकर संक्रांति के दौरान पटरियों के पास अघोषित कर्फ्यू रहता है। अधिकारी ने बताया कि कई बार लड़के पटरियों के पास बैठकर जुआ खेलते हैं या शराब का सेवन करते हैं। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं इसलिए खास मौकों पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा ऐसे लोगों को पटरियों के पास से हटाया जाता है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


