मुंबई : सचिन वाझे प्रकरण के बाद अब मुंबई पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। पुलिस की प्रतिष्ठा को संवारने के लिए मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व सुव्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटील ने कल एक ऑडियो मैसेज जारी किया। इस मैसेज में उन्होंने पुलिस के तमाम अधिकारियों को अवैध धंधों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है। साथ ही किसी पुलिस थाने की हद में किसी तरह का अवैध कारोबार पकड़े जाने पर संबिधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराए जाने की बात स्पष्ट कर दी है।
बता दें कि पुलिस के एक ग्रुप में जारी किया गया विश्वास नांगरे पाटील के इस संदेश में सभी अधिकारियों को अवैध धंधों को पूरी तरह बंद कराने का निर्देश साफ शब्दों में दिया गया है। ऐसी कोई अवैध गतिविधि का खुलासा होने पर प्रभारी अधिकारी, नाइट पीआई और बीट इंचार्ज को उसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा और उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा, जिसमें विभागीय जांच से निलंबन तक का सामना उन्हें करना होगा। उन्होंने खासकर, समय के बाद चलनेवाले बार, शराब की दुकानें, पब्स, हुक्कापॉर्लर, मसाज सेंटर, वेश्यालय, जुआ क्लब, मादक पदार्थों की बिक्री को तुरंत बंद कराने का निर्देश तमाम पुलिस थाने से जुड़े अधिकारियों को दिया है। इसके अलावा जिनके खिलाफ दो से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनके खिलाफ ११० के तहत बांड जारी करने, एमपीडीए, तड़ीपारी की कार्रवाई करके उसकी रिपोर्ट विभाग के एसीपी को इसकी रिपोर्ट देनी होगी। डीसीपी व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को इस पर नजर रखने और आदेश को शत-प्रतिशत अमल में लाने का निर्देश दिया गया है। औचक जांच में ऐसी कोई अनयिमितता पाए जाने पर एडिशनल सीपी और डीसीपी को भी जिम्मेदार माना जाएगा।





Users Today : 51
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 437
Users Last 30 days : 914
Users This Month : 398
Users This Year : 9348
Total Users : 70555
Views Today : 60
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 1185
Views This Month : 544
Views This Year : 10581
Total views : 106604
Who's Online : 0


