मुंबई, मुंबई में कोरोना टीका लगवाने के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों को धूप, बारिश और भीड़ में खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए दादर के कोहिनूर पार्विंâग प्लाजा में बीते दिनों ‘ड्राइव इन’ वैक्सीनेशन केंद्र शुरू किया गया था। इस केंद्र में कार से आनेवाले बुजुर्गों व दिव्यांगों को कार में ही बैठे-बैठे टीके लगाए जा रहे हैं। इस सुविधा की पहल राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने की थी। इस ‘ड्राइव इन’ सुविधा का डंका अब मुंबई के अन्य इलाकों में भी बजेगा। मुंबई के बड़े उद्यानों, स्टेडियम सहित हर जोन में एक ‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र २४ घंटे के भीतर शुरू करने का आदेश मनपा आयुक्त ने सभी उपायुक्तों को दिया है। इस आदेश के बाद अब मुंबई में और ७ ‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र शुरू होने जा रहे हैं।
मुंबई में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार और मुंबई मनपा विभिन्न मुहिम और उपाय योजनाओं पर जोर दे रही है। कोरोना मरीजों को समय पर उचित इलाज
देने के लिए वॉर रूम, एंबुलेंस सहित एक फोन पर बेड-ऑक्सीजन और दवा की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ एवं दिव्यांगों को कड़ी धूप में तकलीफ न हो, इसके लिए मंडप और कुर्सी की भी सुविधा मनपा ने की है। अब बुजुर्गों व दिव्यांगों को धूप, बारिश और भीड़ से छुटकारा दिलाने के लिए मुंबई में बड़े मैदानों और स्टेडियम में ‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र शुरू किया जा रहा है, जिसे २४ घंटे में शुरू करने का आदेश मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने ७ जोन के उपायुक्तों को दिया है।
मनपा आयुक्त ने अपने परिपत्रक में कुछ मैदानों, स्टेडियम का नाम ‘ड्राइव इन’ वैक्सीनेशन केंद्र के लिए संबंधित जोन के उपायुक्तों को सुझाए हैं। अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब, कूपरेज मैदान, शिवाजी स्टेडियम, ओवल मैदान, ब्रेबोन स्टेडियम, एमआईजी ग्राउंड, एमसीए ग्राउंड, रिलायंस जियो गार्डन, वानखेड़े स्टेडियम, संभाजी उद्यान, सुभाष नगर ग्राउंड, तिलक नगर मैदान, घाटकोपर पुलिस ग्राउंड और शिवाजी मैदान में ‘ड्राइव इन’ वैक्सीनेशन केंद्र शुरू हो सकते हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 417
Users This Year : 9367
Total Users : 70574
Views Today : 4
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 604
Views Last 30 days : 1146
Views This Month : 567
Views This Year : 10604
Total views : 106627
Who's Online : 0


