मुंबई, राज्य सरकार ने फिलहाल अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ही लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दी है। बावजूद इसके आम मुंबईकरों में भी लोकल से सफर करने की भागमभाग जारी है। इसका खुलासा मध्य रेलवे से प्राप्त आंकड़ों से हुआ है। विगत १५ दिनों में मध्य रेलवे ने ७५० लोगों को बिना टिकट लोकल की यात्रा करते हुए पकड़ा है।
कोरोना महामारी के चलते गत वर्ष जून २०२० में लोकल ट्रेन में केवल अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य श्रेणी के यात्रियों को भी अनुमति मिली लेकिन आम मुंबईकर इस सेवा से वंचित रह गए थे। ऐसे में जहां आम मुंबईकर बिना टिकट लोकल ट्रेन की यात्रा करते हुए पाया गया, वहीं कुछ यात्री अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े फर्जी आईडी कार्ड बनाकर लोकल में सफर करते हुए पकड़े गए। ऐसे कई यात्रियों पर रेलवे ने जुर्माना लगाया था।
कोरोना की इस दूसरी लहर में भी आम मुंबईकरों को लोकल में सफर करने की बंदिश है। ऐसे में आम मुंबईकर बिना टिकट ही लोकल में सफर करते पाए जा रहे हैं। १५ दिनों में मध्य रेलवे ने ऐसे ७५० यात्रियों को पकड़ा है। बिना टिकट पकड़े गए प्रत्येक यात्री से ५०० रुपए जुर्माना लिया गया है। इस तरह से कुल ३ लाख ७५ हजार रुपए की राशि जुर्मानास्वरूप वसूली गई है। ये कार्रवाई सर्वाधिक सीएसएमटी, कुर्ला, घाटकोपर, दादर, ठाणे आदि स्टेशनों पर हुई है। इसी प्रकार १७ अप्रैल से बिना मास्क लोकल में सफर करनेवालों पर कार्रवाई कर रेलवे ने ८०० से अधिक लोगों पर जुर्माना ठोका है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 358
Users Last 30 days : 847
Users This Month : 305
Users This Year : 9255
Total Users : 70462
Views Today : 19
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1099
Views This Month : 422
Views This Year : 10459
Total views : 106482
Who's Online : 1


