मुंबई, मुंबई उपनगरीय जिले के पालक व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन के अनुसार पशुपालन-डेयरी विकास मंत्री सुनील केदार की अध्यक्षता में सह्याद्री गेस्ट हाउस में कल बैठक संपन्न हुई।
आरे कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत समस्याओं, आदिवासी बस्तियों का पुनर्वसन, तबेलों का मसला, छोटा कश्मीर सहित विभिन्न उद्योग के विकास, स्थानीय आदिवासियों के बिजली, पानी आदि सुविधाओं को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई। इसी के साथ आरे कॉलोनी में अवैध निर्माण रोकने के विषय पर भी समीक्षा की गई। पूर्व राज्य मंत्री व विधायक रवींद्र वायकर के अनुरोध पर यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आदिवासियों को अच्छे मकान उपलब्ध कराने के विषय में भी चर्चा की गई। इस बैठक में विधायक सुनील प्रभु, वन विभाग के प्रधान सचिव मिलिंद म्हैस्कर, मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े, डेयरी आयुक्त डॉ. एचपी तुम्मोड आदि उपस्थित थे।
आरे कॉलोनी में आंतरिक सड़कों के निर्माण, रखरखाव और मरम्मत पर चर्चा हुई। इस दौरान सुनील केदार ने कहा कि मुंबई मनपा के माध्यम से किए जानेवाले इस विकास कार्य के लिए पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की ओर से एनओसी दिया जाएगा। आरे कॉलोनी में छोटे पार्कों और मुंबईकरों को आकर्षित करनेवाले अन्य पार्कों के विकसित किए जाने का मुद्दा वायकर ने उपस्थित किया। आरे कॉलोनी में ४ पार्क विकसित करने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है, ऐसी जानकारी अधिकारियों ने दी।
इस दौरान आरे कॉलोनी में आदिवासी बस्तियों के पुनर्वास के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। केदारन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की आवास योजना के साथ-साथ आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से कॉलोनी के आदिवासी बंधुओं को उनकी आवश्यकताअनुसार अच्छे मकान उपलब्ध कराकर उनका पुनर्वास किया जा सकता है। इस मसले के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के साथ बैठक की जाएगी। केदार ने कहा कि इस बैठक में कॉलोनी में सरकारी बंगले और आवास, आरे अस्पताल, ठाणे की जमीन का हस्तांतरण, छात्रावास का मुद्दा, कॉलोनी में अनधिकृत निर्माण की रोकथाम जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुंबई के पर्यावरण के लिए आरे वसाहत एक महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए स्थानीय नागरिकों, आदिवासियों और पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।





Users Today : 11
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 874
Users This Month : 358
Users This Year : 9308
Total Users : 70515
Views Today : 13
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 552
Views Last 30 days : 1138
Views This Month : 497
Views This Year : 10534
Total views : 106557
Who's Online : 3


