मुंबई, दक्षिण मुंबई स्थित फुटपाथ पर हुई महिला की हत्या की गुत्थी भायखला पुलिस ने १२ घंटे से भी कम समय में सुलझा ली है। पति को उसके चरित्र पर संदेह था इसलिए उसने पत्थर से हमला करके उक्त महिला का काम तमाम कर दिया था। वह यूपी स्थित गांव भागनेवाला था लेकिन इससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि १९ मई को दक्षिण मुंबई स्थित मसीना अस्पताल के बाहर एक महिला के लहू-लुहान अवस्था में पड़ी होने की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष के मार्फत भायखला पुलिस को मिली थी। महिला के सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया था। मौके पर पहुंची भायखला पुलिस ने उक्त जख्मी महिला को जेजे अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और न ही कोई चश्मदीद ही पुलिस को मिला। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक खोत के नेतृत्व व क्राइम पीआई चिमाजी अढाव के मार्गदर्शन में मामले की जांच कर रही भायखला पुलिस की टीम ने अपने खबरियों की मदद से मृतका की शिनाख्त व कातिल की तलाश शुरू की। पुलिस की मेहनत रंग लाई। उन्हें पता चला कि मृतका उसी इलाके में अपने पति के साथ फुटपाथ पर रहती थी लेकिन वारदात के बाद से उसका पति फरार था। मृतका का हत्यारा पति अपने गांव भागने का प्रयास कर सकता है, इस सोच के साथ पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और हत्यारे को डॉकयार्ड रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि उसे पत्नी पर गैर मर्दों से संबंध होने का शक था। उसी बात पर उनमें विवाद होता था। ऐसे में झगड़े के बाद वह अपना आपा खो बैठा और उसने पास में पड़ा पत्थर पत्नी के सिर पर दे मारा। बाद में वह डर गया और पत्नी को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गया।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 1


