मुंबई: फ़र्ज़ी पुलिस बनकर लोगो को लूटने वाले शातिर चोर को घाटकोपर पुलिस ने धर दबोचा।घाटकोपर के विद्याविहार इलाके में 64 वर्षीय वृद्ध महिला से एक युवक ने फ़र्ज़ी पुलिस बनकर लगबग 5 तोला ज्वेलरी की लूट की है इस आरोप में घाटकोपर पोलिस ने कासिम हैदर सय्यद ईरानी (28) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जो अंबिवली कल्याण का रहने वाला है।गिरफ्तार किए गए युवक पर मुंबई, नवी मुंबई ,ठाणे जैसे इलको में भी कई मामले दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 25 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी जब्त की है।जिसकी कीमत 75000 रुपये है।साथ ही आरोपी के पास से MH04 KN 2938 नंबर की स्कूटी भी जब्त की है।
घाटकोपर पुलिस ने गु.र.क्र 413/2021 भा.द.वि 420,170,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कारवाई अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रदेशिक विभाग संजय दराडे, पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम परिमंडल सात, घाटकोपर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आगरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक महेश शेलार और उनके पथक ने की।





Users Today : 3
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 34
Users Last 30 days : 267
Users This Month : 134
Users This Year : 2916
Total Users : 64123
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 78
Views Last 30 days : 356
Views This Month : 201
Views This Year : 3516
Total views : 99539
Who's Online : 1


