Home Crime दहिसर में ज्वेलर की गोली मारकर हत्या करनेवाले लुटेरे दबोचे गए

दहिसर में ज्वेलर की गोली मारकर हत्या करनेवाले लुटेरे दबोचे गए

222
0
मुंबई, दहिसर पुलिस ने एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या करनेवाले लुटेरोें को गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों ने परसों बुधवार को सुबह १० बजे दहिसर में दुकान खुलते ही वहां घावा बोलकर फायरिंग की थी, जिसमें ज्वेलर की मौत हो गई थी। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए थे। अब सिर्फ २४ घंटे में मुंबई पुलिस ने लुटेरों की कहानी को खत्म कर दिया। पुलिस ने कल सुबह १० बजे उन्हें सूरत से दबोच लिया।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बाइक से आए तीन लुटेरे लूटपाट के इरादे से दुकान में घुसे थे, लेकिन ज्वेलर द्वारा कड़ा विरोध करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें ज्वेलर की मौत हो गई। इसके बाद वे सूरत भाग गए थे। पुलिस ने इन तीनों लुटेरों को उनके दो साथियों के साथ पकड़ा है। इस तरह कुल पांच आरोपियों को कल गुरुवार की सुबह सूरत से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सह आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील ने बताया कि गुरुवार करीब १० बजे के आसपास आरोपी, ज्वेलर्स के मालिक की हत्या करने के बाद करीब २० ग्राम सोना लेकर फरार हो गए थे, जिसकी कीमत १० लाख के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने लगभग १०० से अधिक सीसीटीवी की तलाश की, जिसके बाद आरोपियों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी राज्य से बाहर गुजरात के सूरत शहर में छुपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम को सूरत के लिए रवाना किया गया। आरोपियों को सूरत के ओलपाड इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और दो जीवित कारतूस बरामद किया गया है। आरोपियों को देसी कट्टा किसने उपलब्ध करवाया, इसकी छानबीन जारी है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा ४५२, ३९७, ३०२ और ३४ के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।