Home Maharashtra राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में समाजवादी व शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारी शामिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में समाजवादी व शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारी शामिल

168
0

मुंबई, मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मिनिस्टर श्री नवाब मलिक, श्री इंद्रपाल सिंह, उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष, श्री तेजू भाई इनामदार, मुंबई जनरल सेक्रेटरी श्री दिनकर तावड़े साहेब, समीर शेख उत्तर मुंबई जिला जनरल सेक्रेटरी, अक्रम खान, दिलशर शेख, वसीम मेनन, सनी गिल,कशिश पटेल, इरफान साबरी की मौजूदगी में शिवसेना व समाजवादी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के मुंबई पदाधिकारी शमशाद शेख, शिवसेना मलाड तालुका के शेख हारून कुरेशी उर्फ हाजी भाई राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने आए हुए इन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया।