मुंबई, पिछले तीन दिनों से हुई झमाझम बारिश ने मुंबईकरों के पीने के पानी की समस्या को कुछ हद तक सुलझा दिया है। ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में हुई रिकॉर्ड तोड़ बरसात से मुंबई को पानी सप्लाई करनेवाली ७ झीलों में अब तक रिकॉर्ड स्तर पर पानी जमा हुआ है। सोमवार को मिले आंकड़ों के अनुसार सातों झीलों में अब तक २८.६८ प्रतिशत पानी अर्थात ४,१५,१७५ एमएलडी पानी जमा हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में २ लाख एमएलडी पानी अधिक है। सबसे अधिक मध्य वैतरणा और तानसा झील के आस-पास बरसात हुई है।
मनपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों बारिश हो रही है। पिछले ४८ घंटे में मूसलाधार बरसात के चलते झीलों में खूब पानी जमा हुआ है। पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। मोडक सागर में ६६,०९३ एमएलडी, तानसा में ७८,४६७, मध्य वैतरणा में ३७,५५१, भातसा में १९,७,३२१, विहार में २७,६९८ और तुलसी में ८,०४६ एमएलडी पानी जमा हुआ है। पिछले २४ घंटे में बरसात रिकॉर्ड स्तर पर हुई है, जिससे अपर वैतरणा के पास १५५, मोडक सागर के पास २६९, तानसा के पास २९३, मध्य वैतरणा के पास ३०६, भातसा २०१, विहार, ६९, तुलसी, १४२ एमएम बरसात हुई। वर्ष २०२० में ३,९१,२९० एमएलडी पानी जमा हुआ था। बता दें कि इन सातों झीलों में १४,४७,३६३ पानी जमा होने पर मुंबईकरों को बिना किसी रुकावट के वर्षभर पानी की सप्लाई होती है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 347
Users Last 30 days : 836
Users This Month : 294
Users This Year : 9244
Total Users : 70451
Views Today : 5
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 481
Views Last 30 days : 1085
Views This Month : 408
Views This Year : 10445
Total views : 106468
Who's Online : 0


