मुंबई, पैसे के विवाद में दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा का अपहरण करने का मामला दहिसर में सामने आया है। भतीजे ने पहले चाचा का अपहरण किया, इसके बाद उसे बांधकर जंगल में फेंक दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब चाचा किसी तरह रेंगते हुए जंगल के बीच से होकर जा रही सड़क तक पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चाचा को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू है। इस मामले में दहिसर पुलिस ने भतीजे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को दहिसर के पास स्थित जंगल के बीच से होकर गुजरनेवाली सड़क किनारे रस्सी से बंधे हुए एक व्यक्ति को राहगीरों ने देख पुलिस को सूचना दी। चाचा घायल था व बोलने की स्थिति में नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक नंबर मिला। इस नंबर को डायल करने पर वह नंबर भतीजे का निकला। पुलिस ने भतीजे को पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा। इसके बाद भतीजे ने नंबर बंद कर दिया। तब पुलिस ने नंबर का लोकेशन ट्रेस कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। भतीजे ने बताया कि पैसे को लेकर चाचा से उसका विवाद चल रहा था। इसका बदला लेने के लिए अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को अगवा कर एक टेंपो में डाल दिया और उसके हाथ-पैर व मुंह कपड़े और रस्सी से बांध दिए। फिर उसे आनंद नगर के जंगल में फेंक दिया। किसी तरह जंगल किनारे सड़क के पास रेंगते हुए पहुंचे चाचा को वहां से गुजर रही एक महिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाचा-भतीजा ओडिशा के रहनेवाले हैं और पेशे से मजदूर हैं।





Users Today : 27
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 413
Users Last 30 days : 890
Users This Month : 374
Users This Year : 9324
Total Users : 70531
Views Today : 34
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 1159
Views This Month : 518
Views This Year : 10555
Total views : 106578
Who's Online : 3


