ठाणे, महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस आयुक्तालय में डेढ़ हजार आरोपी वॉन्टेड होने की बात सामने आई है। इनमें कई ऐसे हैं, जिनकी तलाश पुलिस 10-15 वर्ष से कर रही है। इनमें करोड़ों की इफ्रेडिन ड्रग स्मगलिंग मामले में भगोड़ा घोषित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और इंटरनैशनल ड्रग स्मगलर श्याम विजय गिरी उर्फ विकी गोस्वामी भी शामिल हैं।
ठाणे ऐंटी-नारकॉटिक्स सेल ने 12 अप्रैल 2016 को सोलापुर एवोन लाइफ साइंस कंपनी पर छापा मारा था। छापे में पुलिस ने 23 टन इफ्रेडिन ड्रग जब्त किया था। कंपनी से विदेशों में अवैध रूप से इफ्रेडिन ड्रग भेजे जाने का खुलासा हुआ था। उस रैकेट के तार विकी गोस्वामी और ममता कुलकर्णी से जुड़े थे।
इस मामले में 15 लोगों को पकड़ा गया है, जबकि विक्की, ममता और डॉक्टर अब्दुल्ला सहित कुल 5 लोग वॉन्टेड हैं। कलवा पुलिस हत्या के मामले में मिलिंद पाटील, राजेश चव्हाण, बाबूलाल जायसवाल और सलीम सैयद को खोज रही है।
1990 में नितिन पाटील की हत्या के आरोपी का 2017 में दिल्ली में छुपे होने का पता चला। जब पुलिस वहां पहुंची, तो उसकी 2012 में मौत हो जाने की खबर सुनने को मिली। हालांकि पुलिस को इस बात पर संशय है।





Users Today : 31
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 417
Users Last 30 days : 894
Users This Month : 378
Users This Year : 9328
Total Users : 70535
Views Today : 38
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 577
Views Last 30 days : 1163
Views This Month : 522
Views This Year : 10559
Total views : 106582
Who's Online : 1


