वसई, नाबालिग लड़की का बलात्कार कर फरार हुए एक आरोपी को पकड़ने के लिए तुलिंज पुलिस ने हनीटै्रप का सहारा लिया और वो उसमें कामयाब भी हो गई। आरोपी पिछले कई दिनों से लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। ऐसे में तुलिंज पुलिस ने महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से हनीट्रैप का जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कुछ दिन पहले १६ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। तुलिंज पुलिस ने फरार आरोपी की कई जगहों पर तलाश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। तुलिंज पुलिस ने पालघर और ठाणे में मुखबिरों को सक्रिय किया। आरोपी लगातार अपना मोबाइल ऑन व ऑफ कर पुलिस को गुमराह कर रहा था। इसलिए तुलिंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अनोखी चाल चलकर आरोपी को पकड़ लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है, तो तुलिंज पुलिस ने महिला पुलिस की मदद से आरोपी को अपने हनीट्रैप के जाल में फंसाया, सोशल मीडिया के जरिए महिला पुलिस के संपर्क में आने के बाद वह महिला से मिलने के लिए ठाणे के आनंद नगर इलाके में आया था। इस बीच तुलिंज पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। तुलिंज पुलिस घटना की जांच कर रही है।





Users Today : 65
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 451
Users Last 30 days : 928
Users This Month : 412
Users This Year : 9362
Total Users : 70569
Views Today : 78
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 617
Views Last 30 days : 1203
Views This Month : 562
Views This Year : 10599
Total views : 106622
Who's Online : 0


