मुंबई: देश में कोरोना की दूसरी लहर से थोड़ी राहत मिली है. कोरोना पर काबू पाने के लिए देश के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं. लॉकडाउन का असर दिखने भी लगा है. महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा बेहाल है. हालांकि महाराष्ट्र में लॉकडाउन (Maharashtra Lockdown) जैसी पाबंदियों की वजह से वहां भी नए केस में काफी कमी आई है. महाराष्ट्र में फिलहाल लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 1 जून तक लगी हुई हैं. महाराष्ट्र में कम हो रहे कोरोना के मामलों के बीच अब लोगों की निगाहें इस बात पर है कि क्या उद्धव ठाकरे सरकार 1 जून के बाद लॉकडाउन बढ़ाएगी या पाबंदियों में कुछ ढील दिया जाएगा. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस पर कुछ स्थिति स्पष्ठ की है. Also Read – Maharashtra Lockdown Update: महाराष्ट्र में और सख्त हुई पाबंदियां, जानिए सरकार का क्या है नया फैसला
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अगर राज्य में संक्रमण की दर में गिरावट आती है और यह 10 फीसदी से नीचे रहता है तो सरकार फेज मैनर में प्रतिबंधों में ढील देने का ऐलान कर सकती है. राजेश टोपे ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए कहा, ‘अस्पताल के 50% बेड खाली होने पर अधिकारी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर सकते हैं.’ हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि तीसरी लहर के आगामी खतरे को ध्यान में रखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा. Also Read – Maharashtra Update: मुंबई में थमी कोरोना की रफ्तार, 2 मार्च के बाद सबसे कम सामने आए नए मामले; पूरे महाराष्ट्र में 28,438 केस
उधर, राज्य के surveillance विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप अवाटे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट और कम होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि ‘वर्तमान प्रतिबंध केवल एक विराम बटन हैं और अगर हम लंबे समय तक तालाबंदी रखते हैं तो Collateral damage बहुत अधिक होगी. जैसे-जैसे मामलों में कमी आती है, हमें सतर्क तरीके से सबकुछ को खुलने की जरूरत है.





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 1


