मुंबई, दक्षिण अप्रâीकी गरीब देशों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए हिंदुस्थान आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में नाइजेरिया, सूडान आदि अप्रâीकी देशों के नागरिक हिंदुस्थान में ऑनलाइन प्रâॉड व मादक पदार्थों की तस्करी आदि करते हैं। ऐसा खुलासा बार-बार होता रहा है। मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) की ताजा कार्रवाई में एक ऐसा नाइजेरियन हाथ आया है, जो वर्षों से रहता तो दिल्ली में है लेकिन मादक पदार्थों की तस्करी के लिए वह मुंबई आता है और नई मुंबई में रहनेवाले अपने साथियों से ड्रग्स खरीद कर दक्षिण मुंबई के विभिन्न इलाकों में रहनेवाले अलग-अलग मादक पदार्थ विक्रेताओं तक पहुंचाता है। बुजुर्ग होने के कारण वह पुलिस के राडार पर नहीं आता था।
बता दें कि एएनसी की वर्ली यूनिट के एपीआई सुदर्शन चव्हाण शुक्रवार की रात अपने सहयोगी पीएसआई अमोल कोलेकर, रवींद्र सावंत, शैलेष देसाई आदि के साथ मुंबई सेंट्रल रेलवे ब्रिज इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एनर्जी सेंटर (बस स्टॉप) के पास एक बुजुर्ग नाइजेरियन नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखा। ६० वर्षीय उक्त बुजुर्ग को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास से १३० ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत ३९ लाख रुपए आंकी गई है। डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन में उससे की गई पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली में वर्षों से रहता है तथा सिर्फ मादक पदार्थों की तस्करी के लिए मुंबई आता है। वह नई मुंबई के खारघर में रहनेवाले अपने अन्य सहयोगियों से मादक पदार्थ खरीदता था। गौरतलब हो कि ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार चल रही मुंबई पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में नाइजेरियन आरोपियों से ये खुलासा हुआ है कि मुंबई में पुलिस की सतर्कता और सख्ती बढ़ने के कारण नाइजेरियन ड्रग्स तस्करों ने अपना ठिकाना पालघर, ठाणे एवं नई मुंबई में बना लिया है।





Users Today : 21
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 626
Users This Month : 278
Users This Year : 11299
Total Users : 72506
Views Today : 26
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 767
Views This Month : 351
Views This Year : 12984
Total views : 109007
Who's Online : 0


