मुंबई, चर्चित क्रूज ड्रग्स केस का कनेक्शन उत्तर बिहार व नेपाल से जुड़ रहा है। मुंबई एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक शख्स मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स तस्कर विजय वंशी प्रसाद का रिश्तेदार है। विजय मुंबई के मलाड पूर्वी के कुरार विलेज का रहने वाला है। उसका साथी मलाड पूर्वी के शिवशिक्त मंडल अंबेडकर सागर का मो. उस्मान शेख भी मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद है। दोनों ड्रग्स तस्करों को पूछताछ के लिए मुंबई एनसीबी की टीम (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) सात दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। एनसीबी की टीम और कांदीवली वेस्ट थाने की पुलिस मोतिहारी में कैंप कर रही है। विजय व उस्मान पर मोतिहारी के चकिया थाने में केस दर्ज है। इस केस के आईओ चकिया थाना के दारोगा संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के दौरान आर्यन के साथ जिन आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, उनमें मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स तस्कर विजय वंशी प्रसाद का एक रिश्तेदार भी शामिल है। एनसीबी की पूछताछ में उसने विजय वंशी प्रसाद के संबंध में जानकारी दी है। उसने बताया कि विजय बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में अपने साथियों के साथ बंद है। इसके बाद एनसीबी ने मोतिहारी पुलिस और जेल प्रशासन से संपर्क साध इसकी जानकारी ली। फिर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उस्मान और विजय को रिमांड कराकर मुंबई ले जाने की तैयारी में जुट गई है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


