Home Crime पब, पार्टी और पेग ही सरकार का एजेंडा – आशीष शेलार

पब, पार्टी और पेग ही सरकार का एजेंडा – आशीष शेलार

57
0

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने विदेशी शराब इम्पोर्ट पर उत्पाद शुल्क 50% कम किया है। जिस पर बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार पब, पार्टी और पेग के एजेंडे पर चल रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इम्पोर्ट विदेशी शराब को अन्य राज्यों के बराबर लाने के लिए उत्पाद शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की गई थी। अधिकारी ने कहा, आयातित विदेशी शराब पर उत्पाद शुल्क लागत के 300 फीसदी से घटाकर 150 फीसदी कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र सरकार को इम्पोर्ट विदेशी शराब की बिक्री से सालाना 100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। कटौती से सरकार के राजस्व में 250 करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि इससे बिक्री एक लाख बोतलों से बढ़कर 2.5 लाख बोतल हो जाएगी।