कल्याण, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई पर नारे लगाते हुए कल आंदोलन शुरू किया। ‘वाह रे मोदी तेरा खेल, सस्ती दारू महंगा तेल’। बता दें कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर देश की गृहिणियों पर पड़ा है। अन्न-धान्य के साथ ही घरेलू गैस की आसमान छूती कीमतों ने देश की महिलाओं को फिर एक बार चूल्हा जलाने को मजबूर कर दिया है। यह आरोप कल्याण कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्षा कांचन कुलकर्णी ने लगाया है। महिला कांग्रेस की तरफ से बुधवार को कल्याण के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर महंगाई के विरोध में जनजागरण अभियान और धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।
इस दौरान पत्रकार से बातचीत में कांचन कुलकर्णी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से आम जनता को झूठे आश्वासन देकर मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ घरेलू गैस की कीमतों में निरंतर वृद्धि की है। यदि महंगाई इसी तरह से बढ़ती रही तो आम जनता का जीना भी दूभर हो जाएगा इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाए।
इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव और कल्याण जिला प्रभारी नीता त्रिवेदी, ब्रिज किशोर दत्त, जिलाध्यक्ष सचिन पोटे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष देसले, ब्लॉक अध्यक्ष एकनाथ म्हात्रे, विमल कक्कर, शकील खान, अजय पोलकर, शबाना शेख, वैशाली वाघ, वर्षा गुजर, शिला भोसले, सुरेखा ठाकुर, दीप्ति दोषी, मुन्ना श्रीवास्तव आदि कल्याण-डोंबिवली कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


