ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में बिजली की तार के संपर्क में आने से 34 वर्षीय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह की है, जब सड़क किनारे पान की दुकान पर खड़े उदेश मनोहर टाम्बे को एक टिन की चादर के पास बिजली का तेज झटका लगा। टिन की उस चादर पर बिजली का तार गिरा हुया था।
बिजली का झटका इतना तेज था कि उदेश मनोहर की मौके पर ही मौत हो गयी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पान की दुकान के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।





Users Today : 28
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 371
Users Last 30 days : 860
Users This Month : 318
Users This Year : 9268
Total Users : 70475
Views Today : 36
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 512
Views Last 30 days : 1116
Views This Month : 439
Views This Year : 10476
Total views : 106499
Who's Online : 1


