Home Crime ठगी के मामले में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

ठगी के मामले में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

58
0

मुंबई : गोवंडी की शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने ठगी के एक मामले में बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबुल जब्बार गाजी शिवाजी नगर में रहकर भंगार का धंधा करता था। शिवाजी नगर पुलिस ने पिछले दिनों ठगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है जो शिवाजी नगर में भंगार की आड़ में ठगी का धंधा करता है। प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर बाबुल गाजी को घाटकोपर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बाबुल ठगी करने के बाद हमेशा अपना ठिकाना बदलता रहता था।