Home Crime २१ दिसंबर को वोटिंग, २२ को होगी मतगणना

२१ दिसंबर को वोटिंग, २२ को होगी मतगणना

41
0

पालघर, राज्‍य चुनाव आयोग ने नगर पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस चुनाव के लिए २१ दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि २२ दिसंबर को गणना होगी। इसके लिए नगर पंचायत क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। पालघर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि तलासरी, विक्रमगढ़, मोखाड़ा नगर पंचायत की १७ सीटों पर होनेवाले चुनाव के लिए १ से ७ दिसंबर के दौरान नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। ४ और ५ दिसंबर को छुट्टी होने की वजह से नामांकन नहीं किया जा सकता है। नामांकन की छंटाई ८ दिसंबर को होगी और चुनाव से उम्मीदवार १३ दिसंबर तक चुनाव से अपना नाम वापस ले सकते हैं। तीनों नगर पंचायतों में आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्‍मीदवारों को नामांकन के साथ जाति प्रमाण पत्र भी पेश करना आवश्‍यक है। साथ ही कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए केंद्र व राज्‍य सरकार द्वारा तय किए गए नियमों व आवश्‍यक उपायों पर अमल करते हुए चुनाव कार्यक्रम सं‍पन्न होगा।