मुंबई, मुंबई की दुल्हन से शादी करके एक दूल्हा फरार हो गया। दूल्हा इंदौर का है और उसने शादी उदयपुर में की थी। अब मुंबई पुलिस इस फरार लुटेरे दूल्हे की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि वह अपनी नवविवाहिता पत्नी से ढाई करोड़ ऐंठ कर अमेरिका भाग गया है। इसके साथ ही खबर है कि यह लुटेरा दूल्हा पहले भी दो शादियां कर चुका है और यह उसकी तीसरी शादी थी।
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर का रहनेवाला यह जालसाज दूल्हा पेशे से इंजीनियर है। आरोप है कि इस जालसाज दूल्हे ने मुंबई की लड़की से राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस होटल में शादी रचाई थी। उसने दहेज में करीब ढाई करोड़ रुपए ले लिए। वह शादी के एक महीने बाद ही अमेरिका भाग गया। बताते हैं कि उसने पहले भी इसी तरह दो लड़कियों के साथ विवाह कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ठगी के बाद अब पत्नी ने माटुंगा थाने में दूल्हे और उसके पिता पर दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट समेत आधा दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसने पूर्व में इसी तरह दो लड़कियों से ऐसी ही ठगी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इंदौर का यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर वहां के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन का रहनेवाला है। पलासिया के शेखर बिल्डिंग में उसका ऑफिस है। उसके पिता तुकोगंज इलाके में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार संजना पार्क निवासी दाल कारोबारी ने उनसे अपनी बेटी से शादी की बात की थी। इसके बाद दोनों की शादी तय हुई। दूल्हे ने सगाई में ७० लाख रुपए लिए। शादी २५ अप्रैल २०२१ को उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हुई थी। शादी के एक महीने बाद काम होने की बात कहकर दूल्हा अमेरिका भाग गया। दुल्हन के मुताबिक दहेज और उसके बाद २ करोड़ ४१ लाख रुपए नकदी व ज्वैलरी दी गई थी। दूल्हा के अमेरिका भाग जाने के बाद ससुराल वालों ने दुल्हन को मायके भेज दिया। अब माटुंगा पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि आसपास के लोगों से बातचीत में यह पता चला कि युवक पहले भी दो बार शादी कर चुका है। पहली शादी के आठ दिन बाद ही वह भाग गया था। परिवार वालों ने दोनों शादियों में भी दहेज लिया था।
दुल्हन के परिवार के लोगों के मुताबिक सगाई के दौरान दूल्हे को ७० लाख रुपए नकद के अलावा शादी में ५० तोला सोना और ३०० ग्राम चांदी के जेवर समेत ९० लाख रुपए के दहेज का सामान दिया गया था। इसके साथ ही १८ लाख रुपए नकद दूल्हे के पिता ने निजी काम से लिए थे। इसके अलावा अन्य काम बताकर रुपए लिए गए। परिवार ने बताया कि कुल मिलाकर उनसे करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी की गई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


